UPSC CSE Exam 2022 Personality Test Admit Card Released : यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2022 व्यक्तित्व परीक्षण प्रवेश पत्र रिलीज, यहां डाउनलोड करें


UPSC CSE Exam 2022 Personality Test Admit Card Released : केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2022 पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है।
UPSC CSE Exam 2022 Personality Test Admit Card Released : केंद्रीय लोक सेवा आयोग ने यूपीएससी सीएसई परीक्षा 2022 पर्सनैलिटी टेस्ट के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। ये एडमिट कार्ड दूसरे चरण की परीक्षा के लिए हैं। यूपीएससी सीएसई परीक्षा के इस चरण में पहुंचे उम्मीदवार केंद्रीय लोक सेवा आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ई-सम्मन पत्र डाउनलोड कर सकते हैं। ऐसा करने के लिए, यूपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट है – upsc.gov.inयोग्य उम्मीदवार यहां से उल्लिखित पैटर्न में एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।
इन तारीखों पर होंगे इंटरव्यू
UPSC CSE व्यक्तित्व परीक्षण का दूसरा चरण 13 मार्च से 21 अप्रैल 2023 तक आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे व्यक्तित्व परीक्षण के लिए जाते समय सभी मूल दस्तावेज साथ लेकर जाएं। वहां उनकी जरूरत पड़ेगी और इसके बिना आप इंटरव्यू नहीं दे पाएंगे.
क्या लिखा है नोटिस में
इस संबंध में जारी एक नोटिस में कहा गया है कि शेष उम्मीदवारों के व्यक्तित्व परीक्षण का शेड्यूल जल्द और संभवत: अप्रैल 2023 में जारी किया जाएगा. इससे पहले आयोग पहले चरण के व्यक्तित्व परीक्षण के लिए प्रवेश पत्र जारी कर चुका है। पहले चरण में व्यक्तित्व परीक्षण 30 जनवरी से 10 मार्च 2023 तक आयोजित किया जाएगा।
ऐसे डाउनलोड करें एडमिट कार्ड
- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट यानी upsc.gov.in पर जाएं
- यहां एक लिंक प्रदान किया जाएगा जिसमें लिखा होगा – “महत्वपूर्ण सूचना: सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा, 2022″। यह लिंक आपको व्हाट्स न्यू सेक्शन के तहत मिलेगा।
- इस पर क्लिक करें। ऐसा करने पर एक नया पेज खुलेगा।
- इस पेज पर ई-समन पत्र लिंक पर क्लिक करें।
- अब ऐसा करने के बाद खुलने वाले पेज पर अपनी लॉगिन डिटेल्स दर्ज करें और सबमिट करें
- ऐसा करते ही आपका ई-सम्मन पत्र कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
- यहां से चेक करें, डाउनलोड करें और प्रिंट कर लें।
- इससे आपको भविष्य में मदद मिलेगी।