DRDO CEPTAM 10 RESULT : DRDO परिणाम drdo.gov.in पर जारी, ये है सीधा लिंक


DRDO CEPTAM 10 RESULT : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने CEPTAM 10 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है।
DRDO CEPTAM 10 RESULT : रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (DRDO) ने CEPTAM 10 परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट drdo.gov.in पर जाकर तकनीशियन ए के पद के लिए डीआरडीओ सीईपीटीएएम टियर -1 परिणाम की जांच कर सकते हैं। DRDO CEPTAM टियर I परीक्षा 6 जनवरी से 11 जनवरी 2023 तक आयोजित की गई थी।
DRDO CEPTAM टियर I रिजल्ट 2022: यहां देखें कैसे चेक करें
DRDO की आधिकारिक साइट drdo.gov.in पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध DRDO CEPTAM टियर I रिजल्ट 2022 लिंक पर क्लिक करें।
लॉगिन विवरण दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
आपका रिजल्ट आज स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चेक करें और रिजल्ट डाउनलोड करें।
टीयर-1 में क्वॉलिफाई करने वाले उम्मीदवारों को टीयर-2 में शामिल होना होगा। टियर- II (ट्रेड टेस्ट) क्वालिफाइंग नेचर का है। उम्मीदवारों के व्यावहारिक कौशल का परीक्षण करने के लिए यह ट्रेड टेस्ट संबंधित ट्रेड में आईटीआई स्तर का होगा। परीक्षण लगभग एक से दो घंटे तक चल सकता है।