JEE Main 2023: जानें कब तक आएगा जनवरी सत्र का परिणाम?

0
JEE Main 2023

JEE Main Result 2023 January Session 1 Score Card: देश की सबसे बड़ी और प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) के जनवरी सेशन की उत्तर कुंजी को चैलेंज करने यानी चुनौती देने और सवालों एवं उनके जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा समाप्त हो गयी है।

JEE Main Result 2023 : देश की सबसे बड़ी और प्रमुख इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा जेईई मेन (JEE Main) के जनवरी सेशन की उत्तर कुंजी को चैलेंज करने यानी चुनौती देने और सवालों एवं उनके जवाबों पर आपत्ति दर्ज कराने की समय-सीमा समाप्त हो गयी है। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से जेईई मेन की आंसर की पर आपत्ति दर्ज कराने के हेतु चैलेंज विंडो शनिवार, चार फरवरी, 2023 को रात्रि को आठ बजे तक खुली थी। तत्पश्चात जनवरी सत्र अर्थात पहले चरण की परीक्षा में सम्मिलित हुए 09 लाख से अधिक उम्मीदवारों को अब अपने परिणाम की घोषणा की प्रतीक्षा है।

यह भी पढ़ें :   CTET Result 2023: क्या फरवरी के अंत तक घोषित होंगे नतीजे?

JEE Mains 2023 Result: प्रथम चरण का परिणाम आठ या नौ फरवरी को

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की तरफ से जेईई मेन के प्रथम चरण का परिणाम अआने वाले सप्ताह में जारी किया जाएगा। अर्थात एक-दो दिन में एनटीए की ओर से जेईई मेन के प्रथम चरण के रिजल्ट की अधिसूचना जारी की जाएगी। जेईई मेन जनवरी परीक्षा के सात डेसिमल पर्सेन्टाइल के रूप में एनटीए स्कोर शीघ्र ही जारी किया जाएगा। परिणाम आठ फरवरी तक आने की सम्भावना है। परिणाम के साथ ही फाइनल आंसर की भी जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें :   SSC CGL Tier 1 Marks: टियर-1 के अंक आज घोषित, कटऑफ 158 पहुंचा, 37000 पदों पर होगी भर्ती

JEE Main 2023: 7 फरवरी से शुरू होंगे द्वितीय चरण के आवेदन

वहीं इस बीच, मंगलवार, 7 फरवरी से जेईई मेन अप्रैल के आवेदन शुरू हो जाएंगे। आवेदन की आखिरी तारिख सात मार्च, 2023 तक दी गई है। इससे पहले नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने विद्यार्थियों को आवेदन में त्रुटि दूर करने के लिए अंतिम अवसर दिया था। इसमें स्टेट ऑफ एलिजिब्लिटी तथा कैटेगरी करेक्शन भी शामिल था।

JEE Mains 2023 : स्टेट ऑफ एलिजिब्लिटी में बदलाव का अवसर समाप्त

करिअर काउंसलिंग एक्सपर्ट ने बताया कि आवेदन के दौरान विद्यार्थियों से स्टेट ऑफ रेजीडेंस पूछा गया था और उसी स्टेट ऑफ रेजीडेंस के आधार पर भरे हुए राज्य को ही स्टेट ऑफ एलिजिब्लिटी के स्टेट के रूप में प्रवेश पत्रों में दिखाया गया है। विद्यार्थियों को स्टेट ऑफ एलिजिब्लिटी में दी गई जानकारी में संशय होने पर करेक्शन का मौका दिया गया था। विद्यार्थी जिस राज्य से 12वीं की परीक्षा दे रहे हैं, उस राज्य को स्टेट ऑफ एलिजिब्लिटी वाले कॉलम में दर्ज करके करेक्शन करना था। इसकी प्रक्रिया रविवार, 5 फरवरी, 2023 को सायं पांच बजे तक थी।

यह भी पढ़ें :   Bihar Board 12th Result: बिहार बोर्ड 12वीं का रिजल्ट घोषित, टॉपर्स को मिलेगा बंपर इनाम

Leave a Reply