JEE Main Result Out: जेईई मेन जनवरी सत्र का परिणाम हुआ जारी, ऐसे करें चेक


NTA JEE Mains result 2023 session 1 scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE MAINs 2023 के प्रथम चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम जारी कर दिया है।
NTA JEE Mains result 2023 session 1 scorecard: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने इंजीनियरिंग के लिए देश की सबसे बड़ी संयुक्त प्रवेश परीक्षा JEE MAINs 2023 के प्रथम चरण यानी जनवरी सत्र के लिए पेपर 1 (BE, BTech) का परिणाम जारी कर दिया है। एनटीए जेईई मेन रिजल्ट 2023 ऑफिसियल वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in तथा ntaresults.nic.in पर उपलब्ध है। उम्मीदवार जो जनवरी सत्र की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपने क्रेडेंशियल्स जैसे आवेदन संख्या एवं जन्म तिथि के साथ लॉग इन करके अपना परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Mains result 2023 session 1 toppers इन छात्रों को प्राप्त हुए 100 पर्सेन्टाइल
एनटीए जेईई मेन 2023 के प्रथम चरण के रिजल्ट में कई छात्रों ने टाॅप किया है। जेईई मेन 2023 के जनवरी सत्र में 100 पर्सेन्टाइल स्कोर करने वाले छात्रों में प्रमुख रूप से कौशल विजयवर्गीय, देशांक प्रताप सिंह, हर्षुल संजय भाई, सोहम दास, दिव्यांश हेमेन्द्र शिंदे तथा कृष गुप्ता आदि विद्यार्थी शामिल हैं।
JEE Mains Result 2023 Out बीई, बीटेक के लिए 8.6 लाख विद्यार्थी रजिस्टर
जेईई मेन 2023 सत्र 1 के एग्जाम जनवरी 24, 25, 28, 29, 30, 31 और एक फरवरी को आयोजित हुए थे। इस साल जेईई मेन जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए नौ लाख से अधिक छात्रों ने पंजीकरण कराया था। कुल आवेदकों में से, पेपर एक यानी बीई, बीटेक के लिए कुल 8.6 लाख विद्यार्थी पंजीकृत हैं, जिनमें छह लाख से ज्यादा छात्र उम्मीदवार और 2.6 लाख से अधिक छात्राएं भी शामिल हैं। जेईई मेन्स 2023 के रिजल्ट के आधार पर शॉर्ट लिस्ट किए गए उम्मीदवार राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईआईटी) तथा जेईई एडवांस 2023 में प्रवेश के पात्र होंगे। जेईई मेन 2023 सत्र 2 अप्रैल 6, 7, 8, 9, 10, 11, 12 अप्रैल को आयोजित होगा।
NTA JEE Mains Result 2023 : जानिए जनवरी सत्र का परिणाम कैसे देखें?
- उम्मीदवार जेईई मेन 2023 की आधिकारिक वेबसाइट – jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
- अब होम पेज पर, ‘जेईई मेन्स 2023 सत्र 1 स्कोरकार्ड’ लिंक पर क्लिक कर दें।
- अब आप जेईई मेन 2023 लॉग इन क्रेडेंशियल जैसे आवेदन संख्या तथा जन्म तिथि दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक कर दें।
- अब आपको जेईई मेन 2023 का रिजल्ट स्क्रीन पर दिखाई देगा।
- अब आप जेईई मेन सत्र 1 का रिजल्ट डाउनलोड करें और भविष्य के लिए एक प्रिंट आउट भी ले लें।