MPPEB Group-3 Result 2022 Declared: MPPEB Group 3 परीक्षा परिणाम घोषित, सीधे नीचे दिए गए लिंक से इसे तुरंत देखें

0
UPPCS Main Exam Result 2022

MPPEB Group-3 Result 2022 Declared: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन ने ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, कंट्रोलर आदि के विभिन्न पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है।

MPPEB Group-3 Result 2022 Declared: मध्य प्रदेश बोर्ड ऑफ प्रोफेशनल एग्जामिनेशन ने ग्रुप 3 के तहत सब-इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, कंट्रोलर आदि के विभिन्न पदों के लिए परिणाम घोषित कर दिया है। ये रिजल्ट कंबाइंड रिक्रूटमेंट टेस्ट 2022 के हैं, जिसे देखने के लिए उम्मीदवार मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं. ऐसा करने के लिए एमपीपीईबी की आधिकारिक वेबसाइट का पता है – esb.mp.gov.inयहां से उम्मीदवार रिजल्ट चेक कर सकते हैं और अपना स्कोरकार्ड भी डाउनलोड कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें :   SSC Exam: यूपी, बिहार से 18319 उम्मीदवार स्टेनोग्राफर स्किल टेस्ट में शामिल होंगे

इस तारीख को परीक्षा हुई थी

एमपीपीईबी ग्रुप थ्री परीक्षा 2022 का आयोजन पिछले साल 06 नवंबर को किया गया था। इस परीक्षा की उत्तर पुस्तिका 21 नवंबर 2022 को जारी की गई थी। अब इस परीक्षा का परिणाम घोषित कर दिया गया है। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 2557 पदों पर भर्ती की जाएगी।

इन आसान स्टेप्स से चेक करें रिजल्ट

  • रिजल्ट चेक करने के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
  • यहां होम पेज पर एक लिंक दिया जाएगा, जिसमें लिखा होगा – “परिणाम – ग्रुप -3 डिप्टी इंजीनियर, ड्राफ्ट्समैन, टाइमकीपर और अन्य समकक्ष पदों की समेकित भर्ती परीक्षा – 2022″। इस पर क्लिक करें।
  • ऐसा करने से एक नया पेज खुलेगा।
  • इस पृष्ठ पर, आप अपनी पोस्ट के लिए कोड का चयन करें।
  • अब जो पेज खुलेगा उसमें रोल नंबर, टीएसी कोड आदि जो भी विवरण मांगा जा रहा है उसे दर्ज करें और सबमिट बटन दबाएं।
  • ऐसा करते ही आपका एमपीपीईबी ग्रुप 3 का रिजल्ट कंप्यूटर स्क्रीन पर दिखने लगेगा।
  • इसे यहां से डाउनलोड करें, चेक करें और चाहें तो प्रिंट आउट भी ले सकते हैं।
  • परीक्षा से संबंधित किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें। यहां आप सभी विवरण पा सकते हैं।

Leave a Reply