UPSSSC PET Result 2022: यूपीएसएसएससी पीईटी का रिजल्ट घोषित, यहाँ और ऐसे चेक करें स्कोर कार्ड


UPSSSC PET Result 2022
UPSSSC PET Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) पीईटी 2022 का एग्जाम देने वाले उम्मीदारों के लिए बड़ी खबर है. आपको बता दें आयोग ने पीईटी 2022 का स्कोर कार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अपलोड कर दिया है.
UPSSSC PET Result 2022: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने प्रारंभिक पात्रता परीक्षा (PET) 2022 का परिणाम जारी कर दिया है. परीक्षा में सम्मिलित हुए अभ्यर्थी अपना स्कोर कार्ड आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करके डाउनलोड कर सकते हैं. UPSSSC द्वारा पीईटी 2022 का आयोजन 15 और 16 अक्टूबर 2022 को किया गया था.
UPSSSC PET 2022 : जानिए कैसे डाउनलोड कर पाएंगे पीईटी रिजल्ट
स्टेप-1 : सबसे पहले आप यूपीएसएसएससी की वेबसाइट upsssc.gov.in पर विजिट करें.
स्टेप-2 : फिर होम पेज पर रिजल्ट का लिंक मिलेगा, इस लिंक पर क्लिक करें
स्टेप-3 : अब यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड डाउनलोड करें
स्टेप-4 : उसके बाद पीईटी 2022 रिजल्ट का एक प्रिंट आउट निकाल लें
UPSSSC PET Result 2022 : पीईटी सर्टिफिकेट की वैधता
यूपीएसएसएससी पीईटी स्कोर कार्ड 2022 की वैधता एक वर्ष होगी.
UPSSSC PET Result 2022 : जानिए किन नौकरियों के लिए जरूरी है पीईटी
पीईटी 2022 परीक्षा में उत्तीर्ण हुए अभ्यर्थी ही ग्रुप सी पदों पर भर्ती के लिए आवेदन कर सकेंगे. ग्रुप सी भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा में शामिल होना पड़ेगा.